विकसित और विकासशील देशो में अंतर (2023 with table) | 9 Difference Between Developed and Developing Countries in Hindi

विकसित और विकासशील देशो में अंतर, 9 Difference Between Developed and Developing Countries in Hindi – वर्तमान समय में विश्व में कुल देशों की संख्या 195 है। इन देशों को यूनाइटेड नेशन में मुख्य रूप से तीन भागों में विभाजित किया है। विकसित देश,  विकासशील देश और पिछड़े देश। इन देशों का वर्गीकरण इन देशों की आर्थिक स्थिति के आधार पर किया गया है।

प्रति व्यक्ति आय (Per Capital income), GDP, GNP और औद्योगिक विकास जैसे आर्थिक आधारों पर किसी देश को विकसित या विकासशील देश की श्रेणी में डाला जाता है। यदि कोई देश इन आर्थिक और सामाजिक आधारों में सुदृढ़ हो तो वह विकसित देशों की श्रेणी में आता है। यदि कोई देश इन आर्थिक और सामाजिक आधारों में अधिक सुदृढ़ ना तो वह विकासशील देशों की श्रेणी में आता है।

तो यदि आप यह जानना चाहते है कि विकसित और विकासशील देश में क्या अंतर है तो आप बिलकुल सही जगह पर आए है। आज इस आर्टिक्ल मे हम इसी सवाल का जवाब देने वाले है।

विकसित और विकासशील देशो में अंतर (Difference Between Developed and Developing Countries in Hindi)

Comparison Chart – विकसित और विकासशील देशों की तुलना सारणी निम्नलिखित है-

विवरणविकसित देश (Developed Country)विकासशील देश (Developing Country)
अर्थविकसित देशों में ऐसे देश आते हें आर्थिक, सामाजिक और ओद्योगिक तौर पर मजबूत होते है।विकासशील देशों मे ऐसे देश आते हें जो आर्थिक, सामाजिक और ओद्योगिक पर मजबूत नहीं होते है।
विकासविकसित देशों मे ओद्योगिक विकास की गति अधिक होती है।विकासशील देश मे ओद्योगिक विकास की गति धीमी होती है।
HDIविकसित देश HDI (Human Development Index) मे उपर रैंक करते है।विकासशील देश HDI (Human Development Index) मे नीचे रैंक करते है।
राजस्वविकसित देश अपनी औद्योगिक क्षेत्र से अधिक राजस्व एकत्रित करते है।विकासशील देश अपनी सेवा क्षेत्र से अधिक राजस्व एकत्रित करते है।
आश्रितविकसित देश आत्मनिर्भर होते है।विकासशील देश विकास के लिए विकसित देशों पर आश्रित होते है।
बेरोजगारी और गरीबी दरविकसित देशों मे गरीबी और बेरोजगारी की दर निम्न हैती है।विकासशील देशों मे गरीबी और बेरोजगारी की दर अधिक हैती है।
जीवन स्तरविकसित देशों मे लोगों का जीवन स्तर उच्च होता है।विकासशील देशों मे लोगों का जीवन स्तर निम्न होता है।
GDPविकसित देशों की GDP अधिक होती है।विकासशील देशों की GDP विकसित देशों की तुलना मे कम होती है।
आय का वितरणऐसे देशों मे आय का समान वितरण होता है।ऐसे देशों मे आय का असमान वितरण होता है।

परिभाषा – विकसित देश (What are Developed Countries)

Developed Countries – विकसित देश ऐसे देश होते हैं जो अन्य देशों की तुलना में आर्थिक और औद्योगिक तौर पर बहुत सुदृढ होते हैं। यह देश पूर्ण रूप से आत्मनिर्भर होते हैं। इन देशों को प्रथम विश्व देश भी कहा जाता है। इन देशों बेरोजगारी और गरीबी जैसी समस्याओं इतनी अधिक नहीं होती है। ऐसे देश Human Development Index (HDI) भी ऊपर रैंक करते है।

Human Development Index (HDI)  देशों एक ऐसा मैट्रिक है जिसका कार्य देशों के सामाजिक और आर्थिक विकास का आकलन करना है और यह देशों को उनके इसी आधार पर रैंक करता है।

ऐसे देश जहां पर उच्च जीवन स्तर, अधिक जीडीपी, अच्छी स्वास्थ्य सेवा, सुदृढ परिवहन सेवा, अच्छी शैक्षणिक सुविधाएं, औद्योगिक और तकनीकी प्रगति, उच्च प्रति व्यक्ति आय जैसी सुविधाएं हो, वह देश विकसित देश की श्रेणी में आते हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, जर्मनी,  कनाडा, स्वीडन, स्विट्जरलैंड जैसे कुछ देश विकसित देशों के उदाहरण है।

परिभाषा –  विकासशील देश (What are Developing Countries)

Developing Countries – विकासशील देश ऐसे देश होते हैं जो अभी पूर्ण रूप से विकसित नहीं हुए होते हैं परंतु ऐसे देश विकसित देश होने की राह पर होते हैं। ऐसे देशों में व्यक्तियों का जीवन स्तर कम होता है, प्रति व्यक्ति आय भी कम होती है और ऐसे देशों में औद्योगिक और तकनीकी प्रगति के विकास की गति भी धीमी होती है। इन देशों को तीसरे विश्व के देश के रूप में भी जाना जाता है। है। ऐसे देश Human Development Index (HDI)  नीचे रैंक करते है।

ऐसे देशों में औद्योगिक विकास की गति धीमी होने के कारण यह देश विकसित देशों पर अधिक निर्भर रहते हैं। ऐसे देशों में कम GDP, कम औद्योगिक और तकनीकी विकास, बुरी परिवहन, स्वास्थ्य और शैक्षणिक सुविधाएं, आय का असमान वितरण, उच्च जीवन और मृत्यु दर जैसी समस्याएं होती है। ऐसे देशों में लोगों को गरीबी और बेरोजगारी जैसी समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। भारत, पाकिस्तान, कोलंबिया, श्रीलंका, तुर्की, थाईलैंड विकासशील देशों के उदाहरण है।

यदि भारत देश कि बात जाए तो भारत एक विकासशील देश है। लेकिन भारत विश्व कि सबसे तेज़ी से बढ़ती भी अर्थवयवस्था है। 2013 मे भारत विश्व की 7वी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थी। कुछ रेपोर्टों के आधार पर भारत 2020 मे विश्व की 5वी सबसे बड़ी अर्थव्यसथा बन चुका है। और माना यह जाता है की 2025 तक भारत, अमेरिका और चीन के बाद विश्व की 3री सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

लेकिन विकास के साथ-साथ भारत आज भी गरीबी और बेरोजगारी जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। HDI मे भारत 189 देशों में से 131 रैंक पर आता है। यही कारण है की भारत आज भी एक विकासशील देश है। लेकिन यदि आंकड़ो की मान तो वह दिन दूर नहीं जब भारत भी विकसित देशों मे गिना जाएगा।

आप पढ़ रहे है – Difference Between Developed and Developing Countries in Hindi

महत्वपूर्ण अंतर (Major Differences)

Major Differences – विकसित और विकासशील देशों के बीच महत्वपूर्ण अंतर:

  1. विकसित देश आत्मनिर्भर होते हैं जबकि विकासशील देश विकसित देशों पर निर्भर रहते हैं।
  2. विकसित देशों की प्रति व्यक्ति आय और जीडीपी विकासशील देशों की तुलना में काफी अधिक होती है।
  3. विकसित देशों में विकासशील देशों की तुलना में अधिक साक्षरता दर होती है।
  4. विकसित देशों में लोगों का जीवन स्तर उच्च है जबकि विकासशील देशों में लोगों का जीवन स्तर मध्यम होता है।
  5. विकसित देशों में जन्म और मृत्यु दर कम होती है जबकि विकासशील देशों में जन्म और मृत्यु दर अधिक होती है।
  6. विकसित देशों में स्वास्थ्य, परिवहन और शिक्षा सुविधाएं विकासशील देशों की तुलना में सुदृढ़ होती है।
  7. विकसित देशों की औद्योगिक, वैज्ञानिक और तकनीक विकास विकासशील देशों के मुकाबले अधिक रहता है।
  8. विकसित देशों में जीवन प्रत्याशा दर विकास देशों के मुकाबले काफी अधिक होती है।
  9. विकासशील देशों के पास बहुत अधिक ऋण होता है।
  10. विश्व ट्रेड में विकसित देशों का विकासशील देशों के तुलना में अधिक हिस्सेदारी रहती है।

निष्कर्ष (Conclusion)

Conclusion – विकसित और विकासशील देशों में मुख्य अंतर, दोनों श्रेणियों से संबंधित देशों की आर्थिक स्थिति, लोगों के जीवन स्तर, और लोगों को प्रभावित करने वाले आधारों में असामनता से है। यह आधार औद्योगिक की दर, GDP, आर्थिक स्थिति, प्रति व्यक्ति आय दर इत्यादि है।

दोस्तों उमीद करता हूं कि आप विकसित और विकासशील देश में अंतर को समझ गए है। यदि हमारे आर्टिकल से जुड़ा कोई सवाल आपके मन में है तो आप हमसे कमेंट सेक्शन में पूछ सकते हैं, हम जल्दी से जल्दी आपके सवाल का जवाब देने का प्रयास करेंगे।

अगला आर्टिकल पढ़े – Difference Between COVID 19 and SARS in Hindi

1 thought on “विकसित और विकासशील देशो में अंतर (2023 with table) | 9 Difference Between Developed and Developing Countries in Hindi”

Leave a Comment